देवरी-चांपा। ग्राम पंचायत देवरी, सोनियापाठ, अमरुवा, बघौदा, कुम्हारीकला, कुम्हारीखुर्द, कड़ारी, लछनपुर, हनुमन्ता सहित नगर पंचायत सारागांव में कमरछठ पर्व पर महिलाओं ने अपनी संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। देवरी में महिलाओं ने अपने संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा और मुहल्लों में एकत्रित होकर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। इसके बाद कथा श्रवण किया गया। इस दिन व्रत के दौरान महिलाएं महुआ की दातुन करती हैं और भोजन में अनाज और सब्जी का उपयोग नहीं करती हैं। माताएं हलषष्ठी की कथा सुनती है। धार्मिक मान्यता है की ऐसा करने से भगवान हलधर उनके पुत्रो की लंबी आयु प्रदान करते हैं। संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने मंगलवार को अंचल व सारागांव नगर में हलषष्ठी का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक से मनाया।