
कोरबा। करतला क्षेत्र के लगभग 144 गांव में कल से अक्षत बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने एक रथ तैयार किया है और बाजे-गाजे के साथ सभी गांवों में जाकर लोगों को अक्षत देते हुए भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा में आने की न्यौता दे रहे है।





















