सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर विकासखंड स्थित नवापाराकला गांव में जिला स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी के निमंत्रण पर महोत्सव में शामिल होने कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी पहुंचे। इस दौरान वे आदिवासी परिधान में मांदर की थाप व मनमोहक करमा गीतों पर करमा नृत्य किए। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने उनका बखूबी साथ दिया। जिला स्तरीय महोत्सव को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरगुजा में करमा पर्व का समाज में एक अलग ही महत्व है। सरगुजा अंचल के गांव-गांव में मनाए जाने वाला कर्मा त्यौहार एवं इस लोक नृत्य को बढ़ावा देने के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, कौशल सिंह,दीपक गुप्ता उपस्थित रहे।