
नवागढ़। जिले के कार्यपालन अभियंता के संरक्षण में लोक निर्माण विभाग का कार्य गुणवत्ता विहीनकार्य संचालित हो रहा है जिसके कारण मोटी रकम लगने के बाद भी अपेक्षित कार्य नहीं हो रहे इसका प्रमाण लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों को देखा जा सकता है। वर्तमान में जांजगीर से केरा रोड में हो रहे नाली निर्माण में गौरव ग्राम सेमरा में बन रहे नाली निर्माण में ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य कराया जा है। जिसमें नाली निर्माण में जरा भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया है। नाली बनते ही बीच-बीच से दरारें आने चालू हो गई है। एक तरफ नाली के निर्माण लगातार जारी है दूसरी तरफ से नाली में दरारे आना चालू हो गई है। बार-बार ग्रामीणों के मना करने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा लगातार मनमानी पूर्वक गुणवत्ता विहीन काम धड़ल्ले से कराया जा रहा है। अधिकारी कर्मचारियों से ठेकेदार का चोली दामन का साथ है। तभी तो अधिकारी कर्मचारी गुणवत्ताविहीन भी नाली निर्माण को भी देखकर आंख मुंदें बैठे हुए हैं। लगातार गुणवत्ताविहीन नाली का निर्माण को देखकर ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है। नाली निर्माण के फीलिंग में भी सीमेंट का नाममात्र का उपयोग किया गया है जो चंद दिन भी नहीं टिक पाएगा। नाली के निर्माण में ठेकेदार ने जरा भी प्राक्कलन का ध्यान नहीं रखा है। अपने हिसाब से मनमानी पूर्वक कार्य कराया गया है। लीपापोती में लगे ठेकेदार के कर्मचारी खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह ठेकेदार के कर्मचारी गांव पहुंचे और नाली में दरारे आना चालू हो गई थी वहां ढंकना चालू कर दिए कई जगह दरारे आना चालू हो गई थी उस जगह को ठेकेदार के कर्मचारी सुबह से आकर ढंक दिए। खबर प्रकाशित होते ही नाली निर्माण में लीपा पोती चालू हो गई। यह कोई एक कार्य नहीं है बल्कि लोक निर्माण विभाग में इसी तरह के कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है जिस दिन से विभाग में कार्यपालन अभियंता के रूप में के पी लहरे जब से पदस्थ हुए हैं तब से गुणवत्ता की घोर अनदेखी की जा रही है जहां ठेकेदार एवं अधिकारी मिलकर मनमाने तरीके से विभाग को चूना लगा रहे हैं इनके कार्यों की सतत जांच आवश्यक है।



















