चरचा कालरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के अंतर्गत कोरिया जिले की एकमात्र विधानसभा सीट बैकुंठपुर विधानसभा में काबिज कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती अंबिका सिंह देव को 25000 वोटो की अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा हार के इस आंकड़े में नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र से 1850 वोटो की हार का भी योगदान शामिल है नगर पालिका शिवपुर चर्चा में कांग्रेस की सत्ता है। उनके नुमाइंदों का एक सूत्रीय नारा या तकिया कलाम कहे तो दीदी है तो मुमकिन है नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र में मात्र डेढ़ वर्षो की अवधि में 22 करोड़ से भी अधिक राशि के विकास कार्यों की बात कांग्रेसी अध्यक्ष व पदाधिकारी के द्वारा कही जाती थी कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय विधायक को महिमा मंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे छोटे से क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि के विकास कार्यों का होना बेशक जनता को अच्छा लगना चाहिए किंतु चुनाव में स्थानीय जनता ने कांग्रेसियों के पैरों के नीचे से जमीन खिसका कर उन्हें आइना दिखा दिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं के बल पर जीत का सपना देखने वाले कांग्रेसी भौचक रह गए पालिका क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार व मनमानी के विरुद्ध नगर पालिका शिवपुर चर्चा की जनता ने कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध जमकर मतदान किया जिसके फलस्वरूप पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में कांग्रेस बहुत पीछे रही चर्चा कालरी क्षेत्र के इतिहास में पहली बार कांग्रेस इतनी ज्यादा वोटो से पीछे रही विधायक प्रत्याशी अंबिका सिंह देव को यह गुमान था कि नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र में उन्हें जबरदस्त मत मिलेंगे शिवपुर चर्चा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व वर्तमान में पालिका अध्यक्ष के बलबूते जीत का सेहरा बंधेगा किंतु चर्चा की जनता ने पूरी पोल खोल कर रख दी पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में भारतीय जनता पार्टी को 268 मतों की बढ़त मिली वही वार्ड क्रमांक 9 गटारी दफाई वार्ड से 223 मतों की बढ़त रही नगर पालिका शिवपुर चर्चा चुनाव के दौरान एक भाजपाई को कांग्रेस में शामिल कर एल्डरमैन बना दिया गया किंतु यह एल्डरमैन भी पूरी तरह नकारा साबित हुआ नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा को 217 वोटो की बढ़त मिली बीटीसी कॉलोनी टीना दफाई में भी भाजपा का बढ़त का क्रम जारी रहा यहां 241 वोटो की बढ़त मिली न्यू मार्केट नेपाल गेट स्थित वार्ड में भाजपा की बढ़त 239 वोटो की रही वहीं चेरहा पारा अवार्ड से 197 वोटो की बढ़त भाजपा को मिली पालिका के मस्जिद लाइन वार्ड से 42 फ वोट की बढ़त रही वहीं स्टाफ कॉलोनी से भी भाजपा 68 मतों से वोटो से आगे रही पालिका क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर कॉलोनी के कांग्रेसी नेता भी हवा हवाई साबित हुए वार्ड क्रमांक 4 सुभाष नगर से 112 वोट व वार्ड क्रमांक 5 सुभाष नगर से 94 वोटो से भाजपा आगे रही विवेकानंद कॉलोनी में भी भाजपा को 49 वोटो की बढ़त मिली पालिका क्षेत्र के सर्वाधिक चर्चित मुस्लिम बाहुल्य इलाके वाले वार्ड क्रमांक 10 11 पोस्ट ऑफिस लाइन से कांग्रेस मात्र 13 वोटो से आगे रही जबकि मुस्लिम बाहुल्य वाले इस क्षेत्र से लोगों का यह मानना था कि कांग्रेस की बढ़त 200 से भी अधिक रहेगी किंतु कांग्रेसियों की सोच के विपरीत वार्ड वासियों ने भाजपा प्रत्याशी भैया लाल राजवाड़े के प्रति विश्वास करते हुए उन्हें अपेक्षा से अधिक वोट दिए इसी क्रम में कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के निवास वाले विवेकानंद कॉलोनी में भी कांग्रेसी वोटो की संख्या में काफी कमी आई नगर पालिका शिवपुर चर्चा के चुनाव के दौरान इस वार्ड से कांग्रेसियों को एक तरफ जीत मिली थी किंतु यह जीत को कांग्रेसी कायम नहीं रख सके जिसके फल स्वरुप विधानसभा चुनाव में जीत का आंकड़ा कम होकर मात्र 48 में सिमट गया विगत 15 वर्षों से कांग्रेसी पार्षद के कब्जे वाले वार्ड क्रमांक 6 पूर्वी नेपाल गेट में भी भाजपा को 89 वोटो की बढ़त मिली अभिभाजित नगर पालिका शिवपुर चर्चा के पूर्व वार्ड क्रमांक 16 में भाजपा ने एक तरफ बोर्ड बटोरा इस वार्ड से भाजपा को को एक 928 वोट मिले जबकि कांग्रेस को मात्र 48 को गोंडवाना गणतंत्र मंत्री को मात्र चार वोट मिले इस प्रकार 880 वोटो की बढ़त सिर्फ बांधपारा से हुई। गौरतलब है की नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र में कांग्रेस के अध्यक्ष सहित 10 पार्षद व पांच एल्डरमैन है इसके अतिरिक्त कई वरिष्ठ नेता भी है विकास पुरुषों की इतनी भारी भरकम फौज होने के बावजूद पालिका क्षेत्र से कांग्रेस का हारना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व चिंतनीय है इसके विपरीत स्थानीय स्तर पर भाजपा के युवा नेता राजेश सिंह व मंडल अध्यक्ष अरुण जायसवाल की सक्रियता और सुनियोजित कार्यशैली भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका रही।