करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौली में इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। वह यहां चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है। देश भर में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है, जिससे डर इंडी गठबंधन के नेता मोदी के खिलाफ इकट्ठा हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मोदी के खिलाफ INDI अलायंस के लोग एकजुट हो रहे हैं। एक तरफ भ्रष्टाचार हटाने का आह्वान करने वाला मोदी है, तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है, जो भ्रष्टाचार को बचाना चाहता है। ये वही हैं, जो भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहते हैं। मोदी को कितनी भी धमकियां दी जाएं, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा ये मोदी की गारंटी है।