कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर का निधन नहीं रहे ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती

कर्नाटक 07 नवंबर। कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर दरादाहल्ली बायरगौड़ा चंद्रेगौड़ा का आज सुबह चिकमगलूर जिले के मुदिगेरे तालुक के दारादाहल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया। कर्नाटक के डीआईपीआर ने इस बात की जानकारी दी। वहीं ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती की भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 31 अक्तूबर को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। मोहंती पुरी से पांच बार विधायक रह चुके हैं। करीबन तीन दशक से वह पुरी की राजनीति संभाल रहे थे। साल 1995 में वह पहली बार जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। साल 2004 में मोहंती को ओडिशा विधानसभा का स्पीकर चुना गया था। ओडिशा विधानसभा के स्पीकर के तौर पर उन्होंने लगभग चार वर्षों तक काम किया।

RO No. 13467/11