
कोरबा। कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष सुशील शनि अग्रवाल के बांकीमोंगरा पहुंचने पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इंदिरा नगर में आयोजित कार्यक्रम को शनि अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों के लिए काफी काम कर रही है। सरकार के द्वारा जो वेतन निर्धारित किये गए हैं उसी के आधार पर ठेका मजदूरों को वेतन मिलता है। प्रदेश में मजदूरों के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। चावल, चना, नमक के अलावा उन्हें और भी सामान दिए जाते हैं। प्रदेश सरकार ठेका मजदूरों को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में टीकाराम मनहर, नवल किशोर पंडित, प्रदीप अग्रवाल, राजेश मानिकपुरी, शैलेंद्र मिश्रा, परमानंद सिंह, विकास सिंह, मोहन लदेर, रूपा मनहर, छतबाई, संतोष चौहान, उदय महंत, विनोद दास महंत, संजय विश्वास सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।


























