कोरबा। लैंकों परियोजना में दीवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा के रूप में घड़ी दिया जा रहा है। 21 हजार से कम बेसीक वालों को बोनस भी मिलेगा। वेल्फेयर कमेटी सदस्य भीम चौहान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि बोनस देने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। पिछले दिनों वेल्फेयर कमेटी सदस्यों की बैठक हुई। इस कमेटी में 12 सदस्य हैं। जिनमें से 6 अधिकारी है। कर्मचारियों को घड़ी मिलने के बात से काफी खुश है। शिव पाटले सहित कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा कि दीवाली में कर्मचारी बोनस के हकदार होते हैं। बोनस के लिए पहले से ही दबाव बनाया जा रहा था।