जांजगीर-चांपा। नगरपालिका के नियमित, प्लेटसमेंट कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर में सफाई सहित मूलभूत सुविधा ठप पड़ गई है। जगह-जगह कचरा डंप किया जा रहा है।
फरियादी ऑफिस से बैरंग लौट रहे हैं। इस स्थिति में नगरीय निकाय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। सभी रेगुलर कर्मचारियों को तत्काल हड़ताल से लौटने नोटिस जारी किया गया है। वेतन काटने की कार्रवाई तो की ही – जाएगी, साथ ही आज ही ऑफिस नहीं लौटने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगरीय निकाय के रेगुलर व प्लेसमेंट कर्मचारी पुरानी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिला मुख्यालय में पूरी तरह से सफाई व्यवस्था चरमरा गई। कहीं भी कचरा उठा रहा और न ही सफाई हो रही है। इससे जगह-जगह गंदगी का आलम है। साथ ही कई मोहल्ले में तो सप्ताह भर से जल रही लाइट बंद करने वाला कोई नहीं है। इसके अलावा नगरपालिका में राजस्व संबंधी भी किसी प्रकार का काम नहीं हो पा रहा है। कर वसूली भी ठप पड़ गई है। साथ ही फरियादी हर रोज ऑफिस से बैरंग लौट रहे हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण निर्वाचन संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहा है। नगरीय निकाय का काम पूरी तरह से चौपट हो गया है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में संयुक्त संचालक नगरीय निकाय व विकास बिलासपुर द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया। जिसमें नगरपालिका के नियमित व नोटिस जारी प्लेटसमेंट कर्मचारियों करते हुए स्पष्ट रूप से कहा गया कि आज ही ऑफिस ज्वाइन कर लें। आज ही हड़ताल से वापस नहीं लौटने को कहा गया है। ऑफिस से नहीं लौटने की स्थिति में अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल दिवस में शामिल होने का वेतन तो काटा जाएगी। साथ ही हड़ताल से नहीं लौटने की स्थिति में बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगरपालिका ने सभी हड़तालियों को नोटिस कर दिया गया है। साथ ही आज ही लौटने की बात कही गई है। इससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। सीएमओ ने पत्र में यह भी स्पष्ट कहा गया कि प्लेटसमेंट कर्मचारियों से संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाए। शनिवार को ही काम पर लौट जाएं। नहीं लौटने की स्थिति में प्लेटसमेंट कर्मचारियों के स्थान पर दूसरे कर्मचारियों को रखने की कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नगरपालिका को संयुक्त संचालक बिलासपुर को रेगुलर व प्लेटसमेंट कर्मचारियों के एक साथ हड़ताल में चले जाने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। संयुक्त संचालक के निर्देश पर इन्हे नोटिस जारी किया गया है। काम पर नहीं लौटने की स्थिति में अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हड़ताल दिवस का वेतन तो काटा जाएगा।
शनिवार को ही अवगत कराने की बात कही गई। इसके एवा स्वच्छता दीदियों को भी हड़ताल से लौटने की बात कही गई है। शनिवार तक नहीं लौटने की स्थिति में हड़ताली स्वच्छता दीदियों को भी नौकरी से निकालकर उसके स्थान दूसरी स्वच्छता दीदियों की भर्ती की जाएगी।
प्रहलाद पांडेय, सीएमओ