कोरबा। एसईसीएल कोरबा पूर्व केन्द्रीय कर्मशाला के कर्मचारी परसाखोला में आयोजित वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए और कर्मचारी हितों पर चर्चा की। बजट कम होने की वजह से कर्मचारियों को संडे ड्यूटी नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए सभी कर्मचारी अब मिलजुल कर प्रयास करेंगे। दिलीप सिंह, भागवत साहू, अजय सिंह का कहना है कि केन्द्रीय कर्मशाला में धीरे-धीरे कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है। हर महीने कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। बाहर से स्थानांतरण होकर कर्मचारी भी नहीं आ रहे है। ऐसी स्थिति में संडे ड्यूटी बंद करना गलत है। आने वाले दिनों में आंदोलन की जरूरत की बात कही गई।