
जांजगीर चांपा। वैसे तो जांजगीर शहर राजनेताओं के उदासीनता एवं प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण विकास कार्यों से पीछे रहा है किंतु वर्तमान कलेक्टर रिचा चौधरी ने जांजगीर शहर वासियों के लिए एक विकास की सौगात दी है उन्होंने शहर के मध्य सडक़ चौड़ीकरण करने का जुम्मा लेते हुए अपने मातहत अधिकारियों को कार्य को पूरा करने का निर्देश दी है। इसी के तहत कचहरी चौक जांजगीर से लेकर विशाल दास महंत उद्यान तक सडक़ चौड़ी करने का कार्य किया जा रहा है जिसमें लगभग एक करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है । यह सडक़ चौड़ीकरण जिस ठेकेदार को दिया गया है वह अत्यंत तीव्र गति से सडक़ चौड़ीकरण करने का कार्य कर रहे हैं जो गुणवत्ता के साथ सडक़ का निर्माण कर जन सुविधा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। इसके पहले इसके पहले अनेक कलेक्टर एवं यहां सदस्य हुए हैं किंतु पूर्व कलेक्टर सोनमण बोरा के बाद रिचा प्रकाश चौधरी द्वारा जन सुविधाको गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है इस सडक़ का चौड़ीकरण होने से लोगों को इसका लाभ मिल रहा है वही अब सडक़ भी जिला मुख्यालय की तर्ज पर भव्यता नजर आने लगी। इसी तरह अगर नेताजी चौक से लेकर शारदा चौक तक सडक़ चौड़ीकरण कर दिया जाता है तो शहर की सुंदरता में और चार चांद लग जाएगा। वर्तमान में सडक़ चौड़ीकरण के इस कार्य की प्रशंसा आम जनों द्वारा की जा रही है वही कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी के कार्यों की सराहना की जा रही है। आम जनों किया मांग है कि जिस सडक़ चौड़ीकरण का कार्य को बीडीएम उद्यान तक किया जा रहा है उसे नहर के पुलिया तक अगर जोड़ दिया जाता है तो अच्छा होता।
पुलिया का कोई किए गए चौड़ीकरण चौड़ीकरण से सडक़ चौड़ीकरण का कार्य को जोड़ दिया जाता है तो यह शहर की सुंदरता के साथ-साथ सडक़ चौड़ीकरण की भव्यता में और इजाफा हो जाएगा इसलिए इसे नहर पुलिया तक जोड़ा जाना आवश्यक है बहरहाल वर्तमान कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी के कार्यों की प्रशंसा हो रही है।























