
कोरबा। महाशिवरात्री के पर्व पर निखिल चेतना केन्द्र के द्वारा बिलासपुर भरारी में साधना शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें हैदराबाद के गुरूदेव अनिल जोशी दीक्षा प्रदान करेगें। इसके अलावा भजन कीर्तिन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस साधना शिविर में कोरबा जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी साधक भाग लेेगें। कल पखना पारा भिलाई बाजार में भी सिद्ध आश्रम साधक परिवार के द्वारा रूद्धाअभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महाशिवरात्रि के पर्व पर राम आश्रय आश्रम के कार्यकर्ता भी मथुरा के लिए रवाना हुए है। चितरंजन साहू व दिलीप सिंह के नेतृत्व में यहां के कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष मथुरा जाते है।























