
जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कचहरी चौक जांजगीर में शनिवार 1 मार्च को ईडी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय भारतीय जनता पार्टी का अनुसांगिक संगठन की भांति कार्य कर रहा है और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश कांग्रेस को जारी समन के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री द्वारा बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बाद भी जबरिया ईडी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री को 8 घंटा बैठाया गया और आगामी 3 मार्च को पुन: ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परस शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्धिकी, विवेक सिसोदिया, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, संतोष बबई गढ़वाल, राजेश अग्रवाल, सुनील साधवानी, शत्रुघ्न दास महंत, आभास बोस, नागेंद्र गुप्ता, अनिल मोदी, दीपक गुप्ता, अनिल राठौर, परमेश्वर निर्मले, आकाश तिवारी, राजा सिद्धकी, भोलू यादव, हीरा उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह, हर्ष शुक्ला, अमन तिवारी, अनिल चौरसिया, पप्पू खान, रफीक खान, संतोष गुप्ता, लक्ष्मी लदेर, पार्षद विजय अग्रवाल, अनीता प्रकाश, जगदीश्वरी सूर्यवंशी, रवि सूर्यवंशी, चंद्र कुमार ओग्रे, हितेंद्र हंसेलिया, विजय प्रकाश तिवारी, शांति कुमार, सुनील चौहान, विनय कुमार लदेर, विक्रम ओजस्वी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























