
कोरबा। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी के द्वारा हो रहे कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में व्यापक आक्रोश है, जिसे लेकर 22 अगस्त को रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों में तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। कांग्रेस नेता श्याम नारायण सोनी, पूर्व एल्डरमेन रामगोपाल यादव, अजा विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, पूर्व पार्षद रामगोपाल कुर्रे के द्वारा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जा रही है। इधर दीपका क्षेत्र में वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह, विशाल शुक्ला, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहमान खान, शत्रुघ्न पटेल, तारेश राठौर, दीपेश यादव के नेतृत्व में तैयारी की जा रही है। बांकी क्षेत्र से भी ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम मनहर, परमानंद सिंह, नवल किशोर पंडित, राजेश मानिकपुरी, प्रदीप अग्रवाल, संजय आजाद, फिरोज अनंत, शैलेंद्र मिश्रा भी रायपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं।





















