
मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। बाद में पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकाला। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। संसद भवन परिसर में कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की के बाद शाम को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अचानक मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया। मुंबई कांग्रेस कार्यालय दक्षिण मुंबई में महानगरपालिका मुख्यालय के निकट स्थित है। अचानक पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए धक्का मारकर कांग्रेस कार्यालय का मुख्य द्वार तोड़ दिया और अंदर घुस गए। कार्यालय के अंदर रखी सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की तस्वीरों पर उन्होंने कालिख पोती एवं फर्नीचर तोड़ने शुरू कर दिए। लेकिन, इसी बीच सूचना मिलते ही आजाद मैदान थाने की पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को बल प्रयोग कर बाहर निकाला।
पुलिस को भाजपा