
कोरबा। जिले के करतला ब्लाक के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता के प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद, श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व महंत जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूल ङ्क्षसह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर जिला पंचायत सदस्य गोदावरी राठौर, निलिमा लहरे, कमला राठिया जनपद पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्रीमती हरेश कंवर, करतला के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित सभी जनप्रतिनिधियों को उपस्थित होने को कहा गया है।

























