कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, चार में से तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ी, अब बने NDA का हिस्सा

शिलांग। पहाड़ी राज्य मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के चार में से तीन विधायकों ने अचानक पाला बदल लिया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा की मौजूदगी में सोमवार को कांग्रेस के तीन विधायक नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ज्वाइन की। एक्स पर सीएम संगमा ने लिखा कि विधायकों का पार्टी में शामिल होना एनडीए सरकार के विजन में विश्वास का प्रमाण है। संगमा ने कहा कि कांग्रेस के तीन विधायकों का एनपीपी में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उनका शामिल होना हमारी सरकार के विजन में विश्वास का प्रमाण है। अब हमारे पास 60 सीटों वाली मेघालय विधानसभा में 31 सदस्य हैं। इससे हमें पूर्ण बहुमत मिल गया है। हमारे समर्थकों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं!

RO No. 13467/11