
जांजगीर। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर छेदी लाल बैरिस्टर जी की पुण्य तिथि 18 सितंबर दिन बुधवार को सुबह 10.30 बजे से जांजगीर पुराना कचहरी चौक के पास स्थित उनके प्रतिमा स्थल के पास मनाई जाएगी जिसमे प्रदेश कांग्रेस, ज़िला कांग्रेस , ब्लाक कांग्रेस, सेवा दल, युवक कांग्रेस,एनएसयूआई, अनुसूचित जाति, जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, किसान कांग्रेस, नगरीय निकाय, त्रि स्तरीय पंचायती राज आदि के पदाधिकारियों ,सदस्यों, कांग्रेस जनों को उपस्थित होने की अपील रमेश पैगवार,कार्यकारी जिला अध्यक्ष,जिला कांग्रेस ने किया है