जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव ने प्रदेश सरकार से कहा है कि कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव की रिहाई जल्द किया जाए और बदले की कार्रवाई से दूर रहे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द देवेंद्र यादव की रिहाई नहीं की जाती है तो यादव समाज धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव को छुड़ाने के लिए यादव समाज किसी भी वह कानूनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा जिसके लिए उन्हें लड़ाई लडऩी पड़े। जहांगीर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में यादव समाज के नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रहे अपने समाज के लोगों में भी आक्रोश पनप ने लगा है जहां भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर बलौदाबाजार की घटना में उनका नाम जबरन घसीटा जा रहा है उन्होंने कहा कि इस बदले की राजनीति को यादव समाज कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन पूरे प्रदेश में किया जाएगा।