कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी ने राम मंदिर के विरोध में रखा था व्रत, सोसाइटी के लोग बोले- माफी मांगें

नईदिल्ली, ३१ जनवरी ।
कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर ने राम मंदिर निर्माण के विरोध में तीन दिन का व्रत रखा और सनातन धर्म के खिलाफ इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर अपशब्द पोस्ट किया था। इसके चलते जंगपुरा स्थित उनकी सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने उन्हें और मणिशंकर अय्यर को पत्र लिखा है कि या तो वो सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांगें, नहीं तो सोसाइटी छोडक़र चले जाएं। मणिशंकर अय्यर की बेटी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में रहती हैं। सुरन्या की मां ने उन्हें शहद पिलाकर व्रत खत्म कराया था। सुरन्या के इस तरह की बयानबाजी से पूरी सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है और वह इसके लिए उनसे माफी मांगने को कह रहे हैं।अपने पोस्ट में सुरन्या ने लिखा था कि वो अपने मुस्लिम भाइयों के लिए अनशन कर रही है, अयोध्या में हिंदू राष्ट्रवाद के नाम पर जो हो रहा है वो ठीक नहीं है। इसी के बाद सोसाइटी के निवासियों ने विरोध दर्ज कराया।

RO No. 13467/11