
कोरबा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह कांग्रेसियों के साथ मिलकर वार्डों का दौरा करेंगे। इनके साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी साथ रहेंगे। नगर पालिका परिषद चुनाव को देखते हुए उन्हें क्षेत्र में दौरा करने कहा गया है। वे आज से उपाध्यक्ष विशाल शुक्ला, प्रशांति सिंह, एलिन एक्का सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दौरा करेंगे। इसी तरह बांकीमोंगरा के ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम मनहर भी अपने नगर पालिका क्षेत्र में वार्डों का दौरा करेंगे। वैसे यहां के नागरिक परिसीमन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके पहले भी नगर पालिका चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने कहा गया है। उनके साथ राजेश मानिकपुरी, संजय विश्वास, विनोद अनंत, धर्मेन्द्र गजभिए सहित अन्य कार्यकर्ता वार्डों का दौरा करेंगे। युवा कांग्रेस के कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान भी अब पंचायत चुनाव सहित नगर पालिका चुनाव को देखते हुए गांवों में जाकर बैठक लेंगे। उनके साथ दीपेश यादव, शत्रुघ्न पटेल, तारेश राठौर, सनीदेव सहित अन्य कार्यकर्ता भी रहेंगे।




















