
नईदिल्ली, 0४ जनवरी । लोकसभा चुनाव से पहले देश में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। ताजा खबर यह है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वायएस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। अब उनकी पार्टी ङ्घस्क्रञ्जक्क का कांग्रेस में विलय कर दिया जाएगा। हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, शर्मिला ने कहा था कि वह और अन्य नेता एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और दिल्ली में एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे। शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। तेलंगाना में हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान, शर्मिला ने के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले बीआरएस के कथित भ्रष्ट और जनविरोधी शासन को समाप्त करने के लिए कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी।




















