काफी लंबे समय से छात्रों का खर्च उठा रहा बीकेकेएमएस

कोरबा। पिछले दिनों बीकेकेएमएस बिलासपुर संभाग कार्यसमिति की बैठक कुसमुंडा में आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि वनवासी आश्रम में रह रहे 6 छात्रों के लिए 30 हजार रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा। इसके पहले भी बीकेकेएमएस के कार्यकर्ता इन छात्रों के लिए पैसा जमा करते रहे हैं। बीकेकेएमएस के इस कार्य की कोयला कामगारों ने सराहना की है। उनका कहना है कि उनका पैसा सही कार्य के लिए खर्च हो रहा है। इसी तरह बीकेकेएमएस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गर्म कपड़े बांटे जाते हैं। यह सब कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, लक्ष्मण चंद्रा के नेतृत्व में हो रहा है। आयोजित बैठक में अश्वनी मिश्रा, अमिया मिश्रा, प्रीतम राठौर, रंजय सिंह, अशोक सूर्यवंशी, वीरेंद्र राठौर सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

RO No. 13467/10