कोरबा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जांजगीर आगमन पर कोरबा के भी कांग्रेसी कार्यक्रम में शामिल हुए पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, गजानंद साहू के नेतृत्व में विनोद कर्ष, खगेश बरेठ, विरेन्द्र राठौर, शिव नारायण यादव सहित अनेको कार्यकर्ता शामिल हुए । इसी तरह बांकी मोंगरा से प्रदीप अग्रवाल,नवल किशोर पंडित टीकाराम मनहर , परामानंद सिंह, अजय प्रसाद, संजय अजाद सहित अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह रहमान खान, शिवम् राय ,अमीन सिद्धकी, दीपचंद्र केश्रवानी, एंलडर मेन रामगोपाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।