कालोनी विकसित की लेकिन सुविधा देना भूल गए अधिकारी

कोरबा। दादरखुर्द वार्ड में हाउसिंग बोर्ड द्वार कॉलोनी को विकसित कर दी गई है,लेकिन लोगों को जरुरी सुविधाएं देना भूल गया है। कॉलोनी में साफ-सफाई का काफी अभाव है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है,जिससे बारिश का जहां तहां जम गया है,जिससे जल जनित बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। नगर निगम के साथ ही हाउसिंग बोर्ड से कई बार शिकायत की गई,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
कोरबा के दादरखुर्द क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए कॉलोनी में रहने वाले लोग इन दिनों काफी परेशान है। कॉलोनी में साफ-सफाई को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई के अभाव में नालिया बजबजा रही है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बरसात का पानी जहां तहां जम गया है,जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है,कि पानी के जम जाने से क्षेत्र में डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी फैल गई थी,जिसकी चपेट में आकर बच्चे बीमार हो गए थे और स्कूल जाना बंद हो गया था। सफाईकर्मी आते हैं और व्यक्तिगत पैसों की मांग करते है। कॉलोनी में पसरी अव्यवस्था को दूर करने के लिए हाउसिंग बोर्ड के साथ ही निगम प्रशासन से कई बार शिकायत की गई,लेकिन कॉलोनी वासियों की सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों को जिस तरह से सुविधा नहीं मिल पा रहा है,उससे वे काफी परेशान है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार विभाग को सफाई के साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था करने की जरुरत है,ताकी लोगों की समस्या का समाधान हो सके और वो चैन से रह सके।

RO No. 13467/11