
पामगढ़ । पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला को लाश कुंए में तैरती हुई मिली है। पुलिस के निर्देशन में शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची इधर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ससहा निवासी मील बाई पति ननकी बाबू उम्र 60 साल देर रात वह दिशा मैदान के लिए घर के बाड़ी की तरफ गई थी। इसी दौरान वह बाड़ी में बने कुंए में गिर गई। आखिर वह कुंए में कैसे गिरी यह जांच का विषय है। फिलहाल शव को देखने बड़ी तादात में आसपास के लोग मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस पूरे मामले में पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।


























