कुचैना सडक़ का चौड़ीकरण कार्य शुरू

कोरबा। कुचैना सडक़ में कोयला कर्मियों का आना-जाना दिन भर लगा रहता है। गेवरा और कुसमुंडा के कोयला कामगार इस मार्ग पर आते जाते हैं। खासकर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा में होने के कारण कुसमुंडा के मरीज भी इलाज के लिए यहां आते हैं लेकिन मार्ग में गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। कटघोरा विधानसभा के अध्यक्ष रहमान खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के बालेंद्र सिंह, भरत मिश्रा, अफसल अली ने गेवरा एसईसीएल प्रबंधन से जाकर 6 माह पहले मुलाकात की थी। प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि सडक़ का निर्माण करा लिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद भी सडक़ का निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। तब दोबारा युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान ने अधिकारियों से मुलाकात की। तब कहीं जाकर टेंडर बुलाया गया और कुचैना मार्ग का चौड़ीकरण शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग के निर्माण होने के बाद गेवरा और कुसमुंडा के कोयला कामगारों को काफी राहत मिलेगा।

RO No. 13467/11