कुछ अलग अंदाज में किया बच्चों ने नेताम का स्वागत, जानिए छत्तीसगढ़ के किस स्कूल के हैं बच्चे

बलरामपुर। कृषि मंत्री राम विचार नेताम के क्षेत्र में प्रवास के दौरान जब इसकी अग्रिम सूचना स्वामी आत्मानंद के बच्चों को लगी तो बच्चों के द्वारा इनका अनोखे अंदाज में स्वागत करने की तैयारी की कक्षा 6वी से लेकर 12वीं तक के कई बच्चों के द्वारा अपने हाथों से उनका स्केच तैयार करके स्कूल के सामने से जिस रास्ते से जाने वाले थे वहां पर सडक़ के किनारे खड़े हो गए नेताम की नजर जैसी ही उन पर पड़ी तो बच्चों के साथ रुक कर आत्मियता से मुलाकात की एवं बच्चों के हुनर की जमकर प्रशंसा की। नेताम से बच्चे मिलकर काफी खुश दिखे। कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक के कई बच्चों के द्वारा राम विचार नेताम का स्कैच तैयार किया गया था। जिसमें माही तिवारी कक्षा 12वीं, प्राची गुप्ता कक्षा 12वीं, शौर्य दास कक्षा सातवीं, अमूल्य राज तिवारी कक्षा छठवीं,ओम पासवान कक्षा सातवीं सहित अन्य बच्चों के द्वारा स्केच तैयार किया गया था। नेताम ने एक -एक बच्च से मुलाकात करके उनका हौसला अफजाई किया एवं मन लगाकर पढऩे की बात कही। इस दौरान रमन अग्रवाल,कन्हैयालाल अग्रवाल सहित विद्यालय के प्राचार्य हरिओम गुप्ता उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11