कुल देवी माता परमेश्वरी श्वेत घट पूजा 5 को होगी

चांपा। रानी रोड देवांगन पारा में माता परमेश्वरी श्वेत घट पूजा का आयोजन 5 मार्च को िकया जाना है। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। इसमें हलधर देवांगन ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रुपरेखा तैयार करने के लिए कहा। पूजा कार्यक्रम को लेकर समाज के युवा उत्साहित हैं। कार्यक्रम की रुपरेखा के अनुसार सुबह से ही माता परमेश्वरी का जसगान, कीर्तन, पचरा, जन्म लीला आदि का कार्यक्रम होगा, वहीं माता के प्रसाद के रूप में प्रमुख रूप से खीर, पूरी, चावल, दाल, सब्जी तैयार की जाएगी। गुरु पंचराम देवांगन माता देवाला में थार चढ़ाकर घट पूजा करेंगे। लोकमान्यता के अनुसार यह वही घट है जिसमें माता जल भरकर लाई थी। बैठक में विशेष रूप से ललित देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, सत्यनारायण देवांगन, महावीर देवांगन, मदन देवांगन, किरण देवांगन, उत्तम देवांगन, रामकमल देवांगन आदि मौजूद रहे।

RO No. 13467/11