कुसमुण्डा में शुरू हुई डीजल चोरी, उठे सवाल

कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में डीजल चोरी का काम फिर शुरू हो गया है। त्रिपुरा रायफल को सुरक्षा का काम देने के बावजूद ऐसे मामले बढ़ गये है। कैम्पर वाहन में डीजल चोरी कर भाग रहे आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने पकड़ा। उन्होंने पूछताछ में कई खुलासे किये।
बताया गया कि 23 मार्च की रात्रि एसईसीएल कुसमुण्डा खदान में यह घटना हुई। तमाम निगरानी के बावजूद चोर यहां घुस गये और कोल स्टाक-25 में खड़े डोजर से डीजल चोरी कर लिया। कैम्पर वाहन संख्या सीजी 12 बीके 4163 से 8 जरिकेन के माध्यम से 280 लीटर डीजल चोरी की गई। आरोपियों में बलौदा बाजार के निवासी देवानंद 19 वर्ष और अयोध्यापुरी जमनीपाली का आकाश राय 23 वर्ष शामिल है। पुलिस ने 25 हजार का डीजल और 5 लाख का कैम्पर वाहन जब्त किया है। सुरक्षा प्रभारी कृष्णा प्रसाद की शिकायत पर 379, 34 का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस प्रकार की घटनाओं से सवाल उठ रहा है कि खदान में सुरक्षा एजेंसिया आखिर क्या कर रही है।

RO No. 13467/11