
जांजगीर-चांपा। चांपा ओम सिटी में संचालित फ्लोरा मैक्स ने हजारों लोगों को चूना लगा दिया। ऐसी ही फर्जी कंपनी सक्रिय है। जो लोगों को अपने जाल में फंसा रही है। ओम सिटी में ही एक कृष्णा फायनेंस के नाम से कार्यालय संचालित है। जो पुलिस की नजर में संदिग्ध है। चांपा पुलिस ने कृष्णा फायनेंस चांपा को लगभग 12 बिंदुओं पर आधरित नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
इस कार्यालय से लोन दिलाने का दावा किया जाता है। यह फायनेंस कंपनी के आरबीआई से कन्सर्ट होने के संबंध में भी कोई प्रमाण कार्यालय में नहीं है। कार्यालय में बैठे डायरेक्टर कृष्ण कुमार बरेठ ने पुलिस को बताया कि वह सिर्फ फायनेंस कंपनी के जरिए लोन दिलाने का मध्यस्थता करता है। ऐसी स्थिति में कृष्णा फायनेंस का कार्यकाल खोलकर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देना उचित नहीं है। इस संबंध में चांपा पुलिस ने कृष्णा फायनेंस को 12 बिंदुओं में नोटिस भेजकर पूछा है आखिर किस आधार पर कृष्णा फायनेंस का कार्यकाल संचालित किया जा रहा है। फायनेंस कंपनी में उसकी नियुक्ति और फायनेंस कंपनी का आरबीआई से कन्सर्ट होने सहित अन्य बिंदुओं पर
आज के दौर में ऑनलाइन और ऑफ लाइन तरीके से लोग दूसरे को ठगने के लिए सक्रिय है। हाल ही में इसी ओम सिटी में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी ने हजारों लोगों को चूना लगाकर 100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर दी। इसके झांसे में आए लोग अपनी खून पसीने की कमाई वापस पाने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे है। लोगों को ठगने का सिलसिला जारी है। अभी कृष्णा फायनेंस की संदिग्धता पर पुलिस ने सवाल उठाया है। इसलिए लोगों में सावधानी जरूरी है। ओम सिटी में संचालित कृष्णा फायनेंस के खुद को डायरेक्ट बताने वाले कृष्ण कुमार बरेठ को 12 बिंदुओं मेंनोटिस भेजकर जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. नरेश पटेल, थाना प्रभारी चांपा





















