कृष्ण कुंज पाली में मनाया गया जन्माष्टमी

कोरबा। वन मंडल कटघोरा के वन परिक्षेत्र पाली में डीएफओ कुमार निशांत के मार्गदर्शन एवं एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन कृष्ण कुंज पाली में किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वन विभाग के स्टाफ भी मौजूद रहे। पर्यावरण को बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया गया। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुंज में श्रमदान करके कृष्ण कुंज को बेहतर बनाया। पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ लिया गया।

RO No. 13467/9