केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या सांसद के बेटे का दोस्त था मृतक विनय श्रीवास्तव

लखनऊ, 01 सितम्बर । दुबग्गा में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर शुक्रवार तड़के 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली विनय के माथे पर मार गई। हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने मौके से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद कर ली है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी के मुताबिक विनय श्रीवास्तव कन्हैया माधवपुर वार्ड फरीदीपुर के रहने वाले हैं। उनके भाई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि रात भाई विकास किशोर के घर पर गया था। वहां अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम और बाबा रहते हैं। वहां चारों लोगों ने भाई के साथ खाना-पिया। इसके बाद उनके बीच झड़प हुई। इसी दौरान भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। डीसीपी ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि विनय श्रीवास्तव को गोली लगी है। सिर में चोट के निशान हैं। घर में छह लोग आये थे। रात में साथ में खाना खाया था। मौके पर पिस्टल मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। सारी जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। इसकी फुटेज निकाली जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी है। मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखी जा रही है।

RO No. 13467/11