
नई दिल्ली 14 जनवरी। पोंगल उत्सव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पोंगल उत्सव के विधि-विधानों में हिस्सा लिया। पीएम मोदी के अलावा पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी मुरुगन के आवास में मौजूद रहे।




















