
अरावली, 2५ अक्टूबर।
गुजरात के अरावली जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर जलकर खाक हो गए। हालांकि आग कैसे लगी है, अबतक इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं। बुधवार तडक़े अरावली जिले की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग किस वजह से लगी है, इसकी जानकारी नहीं है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं।
इस आग में केमिकल से भरे 60 से ज्यादा टैंकर खाक हो गए हैं। आग लगने की घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आग की लपटों को आसमान में उठते हुए देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच रही हैं। आग की चपेट में आए टैंकर भी दिखाई दिए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है और हल्का-हल्का आग का धुआं उठता दिखाई दे रहा है।





















