
चांपा। हर वर्ष कीभांति इस वर्ष भी केशरवानी महिला समिति चांपा ने समिति की अध्यक्ष शांता महेंद्र गुप्ता के निवास पर देव कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण जी, विष्णु प्रिय तुलसी माता एवं धात्री वृक्ष आंवला वृक्ष और गौमाता की पूजा आराधना कर दीपदान किया। समिति अध्यक्ष शांता महेंद्र गुप्ता ने सभी को देव दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि कार्तिक पूर्णिमा दीपों का प्रकाश पर्व है, इस दिन नदी तालाबों में दीपदान करने का बड़ा महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिवशंकर जी ने त्रिपुरासुर का वध किया था इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को देव देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है। अपराजय पर पराजय, अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान का विजय का पर्व कार्तिक पूर्णिमा शांति, सद्भावना, एवं सौहार्द का संदेश देता है। इसमें जहां तमसो मां ज्योतिर्गमय का प्रकाशपूर्ण भाव का संदेश है। वहीं देव संस्कृति की जड़ों से जुडऩे का भी बहुत ही दिव्य भाव का भी संदेश समाहित है इसलिए देव उपासना अवश्य करनी चाहिए। सभी सदस्य एक मिनट गेम और अन्य मनोरंजक गेम खेलकर पटाखे जलाकर देव दिवाली की खुशियां मनाई। आरती और प्रसाद वितरण के पश्चात स्वल्पाहार के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में क्षमा केसरवानी, विभा केसरवानी, सरला केसरवानी, तृप्ति केसरवानी, ईश्वरी केसरवानी, कुमारी बाई अर्पिता गुप्ता, सुचित्रा केसरवानी प्रिया केसरवानी, आरती गुप्ता, मोनिका, दिव्या, नव्या, मान्या, मिल्की, अवनी, शान्वी आदि सदस्य शामिल हुए।