कॉफी विद करण 8 के अगले एपिसोड में नजर आएंगे सिद्धार्थ और वरुण

करण जौहर का मशहूर चैट शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन दर्शकों के बीच अपनी शुरुआत से ही चर्चा में है।दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से लेकर सनी देओल-बॉबी देओल तक, अब तक तमाम सितारे करण के सामने कई खुलासे कर चुके हैं।आखिरी एपिसोड में करीना कपूर-आलिया भट्ट के धमाल मचाने के बाद अब कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इसमें करण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन से ढेर सारी बातें करते नजर आए।
करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कॉफी विद करण 8 का प्रोमो वीडिया साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, लडक़े वापस आ गए हैं। बने रहें क्योंकि ये एक तूफान खड़ा करने वाले हैं।यह एपिसोड गुरुवार (22 नवंबर) को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। इस बार शो में दोनों ने खूब मस्ती की है जिसकी झलक सामने आए प्रोमो में देखने को मिली है. इस प्रोमो वीडियो में करण जौहर एक्टर्स का स्वागत करते नजर आ रहे हैं. वे कहते सुनाई दे रहे हैं आज उनके काउच पर वर्ल्ड के आइडल हसबैंड आने आ रहे हैं. वीडियो में करण जौहर एक किस्सा शेयर करते हुए बता रहे हैं कि, लॉस एंजेलेस में माई नेम इज खान की कर रहे थे और वरुण वहां लड़कियों के साथ फोटो खींचवा रहा था. ये सुन वरुण सिद्धार्थ की तरफ ईशार करते हुए कहते हैं कि ये भी खींचवा करा रहा. इसके बाद सिद्धार्थ कह रहे हैं कि वरुण ने लडिक़यों को शाहरुख खान की फोटो बेच रहे थे. इसी वीडियो में करण आगे वरुण धवन के अफेयर्स के बारे में बात करते सुनाई देते हैं. इसके जवाब में वरुण कहते हैं कि- उनकी डैड की एक फिल्म के कैरेक्टर का नाम था शादी राम घरजोड़, लेकिन करण जौहर घर तोड़े।
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई अनाउंस
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म की रिलीज डेट बेहद नजदीक है और ऐसे में फैंस ‘एनिमल’ के ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फैंस को गुड न्यूज देते हुए फाइनली ‘एनिमल’ के मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. चलिए जानते हैं रणबीर कपूर की इंटेंस मूवी का ‘एनिमल’ किस दिन रिलीज होगा. संदीप रेड्डी वांगा ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फाइनली ‘एनिमल’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया. उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर करते हुए।

RO No. 13467/11