कॉम्प्लेक्स का किराया नहीं देने पर एसईसीएल ने बिजली पानी कटा

पांडवपारा कॉलरी। एसईसीएल द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स का दुकानदारों द्वारा किराया साल भर से जमा नहीं होने के कारण जीएम बी एन झा व सब एरिया आर पी मिश्रा ने कॉम्प्लेक्स की पानी बिजली सप्लाई कटवा दी है। दुकानदारों से बकाया राशि जमा करने की बात कही है। कोयलांचल में एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मेन मार्केट में लगभग 15 दुकानों का कॉम्प्लेक्स बनाया है जिसमें 8 दुकान किराए पर दुकानदारों को दिया गया है। जहां कई दुकानदारों ने साल भर से दुकान का किराया जमा नहीं किया है।दुकानदारों से प्रबंधन ने कई बार बकाया राशि जमा करने की गुजारिश की थी परंतु कई दुकानदार साल भर से किराया ही जमा नहीं किया जिसके कारण बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी एन झा बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर कॉम्प्लेक्स की बिजली,पानी सप्लाई कटवा दी है। तो वहीं कुछ दुकानदारों ने खाली कमरों को कब्जा करके रखा हुआ था उन कमरों के सामान को तत्काल खाली कराने का निर्देश सब एरिया आर पी मिश्रा को दिया अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।कॉम्प्लेक्स का बिजली पानी का कनेक्शन तत्काल कटवाते हुए आसपास पसरे गंदगी को साफ-सफाई कराने का निर्देश सिविल इंजीनियर मिथलेश सिन्हा को दिया है।

RO No. 13467/11