कोचिंग सेंटर हादसा: दिल्ली मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने किया ABVP छात्रों पर लाठीचार्ज

नईदिल्ली। ओल्ड राजेंद्र नगर में राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद छात्रों में उबाल है। ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्र इकट्ठा होकर विरोध-प्रधर्शन कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के घर के बाहर छात्रों और एबीवीपी का भी प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया और छात्रों पर लाठीचार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया। शैली ओबेरॉय के आवास के बाहर एबीवीपी के एक कार्यकर्ता ने उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी। वह घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि 3 बच्चों की मौत होना बेहद दुखद है। मैंने एमसीडी कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोषारोपण का खेल न खेलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, इस साल की बारिश ने 88 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड जलभराव की समस्या के खिलाफ 24 घंटे काम कर रहें है।

RO No. 13467/11