
अकलतरा। कोटमीसोनार पहुंच मार्ग पर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में भाई को राखी बांधने जा रही महिला, उसका पति, दो बच्चे और दूसरी बाइक का चालक घायल हो गए। दोनों बाइक चालक की स्थिति गंभीर होने पर बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया है।
बुडग़हन निवासी सोनी बाई अपने पति रामगोपाल और दो बच्चों के साथ बाइक में सवार होकर भाई को राखी बांधने के लिए भिलाई(जयरामनगर) जा रही थीं। वे सुबह 11 बजे पहुंचे कोटमीसोनार मार्ग में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। वहां कोटमीसोनार की ओर से आ रहे बाइक सवार मनोहर टंडन से उनकी टक्कर हो गई।
घटना में बाइक में सवार रामगोपाल, उसकी पत्नी सोनी बाई, दोनों बच्चे और दूसरी बाइक का चालक मनोहर टंडन घायल हो गए। एक राहगीर ने घटना की सूचना अकलतरा थाने और एंबुलेंस को दी। फिर एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनी बाई और दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रामगोपाल और मनोहर टंडन को सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला को विवेचना में लिया है। हादसे में घायल युवक।





















