कोतवाली पुलिस ने पकड़ा साढ़े तीन लाख

कोरबा। आदर्श आचार संहिता के परिपालन में नए एसपी जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिन भर एवं देर रात तक पुलिस का संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, संदिग्ध रुपए एवं जेवरातों को लेकर आने-जाने वालों पर जांच कर कार्रवाई किये जाने का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां साढ़े तीन लाख रुपए एक व्यक्ति के बैग से धारा 102 में जब्त किया। वहीं 13 वाहन चालकों के अलावा एक वारंटी तथा एक युवक को गुंडा एक्ट में पकड़कर उसके विरूद्ध धारा 110 के तहत कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार एसपी श्री शुक्ला के निर्देशन में बांगो, कटघोरा, पाली, बालको, हरदीबाजार, उरगा, करतला, कुसमुंडा, दीपका समेत जिले के सभी थाना एवं चौकियों के प्रभारी अपने-अपने मातहतों के साथ कल दिन भर अलग-अलग प्वाइंटों पर पेट्रोलिंग पार्टियों को रवाना करने के साथ ही खुद हर चौक-चौराहों पर पहुंचकर कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने में युद्ध स्तर पर जुटे रहे। इसी कड़ी में एक वाहन से आ रहे पटेलपारा निवासी हेमंत पटेल एक बैग में साढ़े तीन लाख रुपए के साथ मिला। जिसके संबंध में जानकार चाहने पर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दिया। ये रुपए 50 रुपए के 17, 100 के पांच बंडल, 200 के सात बंडल, 500 का एक बंडल तथा 500 के 25 अलग नोट कुल साढ़े तीन लाख रुपए पुलिस ने धारा 102 में जब्त कर लिया। वहीं तुलसीनगर निवासी शकील को 138 पराक्रम अधिनियम में फरार होने पर गिरफ्तारी वारंट में पकड़ा गया तथा एक अन्य मामले में शहर के शातिर बदमाश युवक को पकड़कर उसके उपर गुंडा एक्ट की धारा 110 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्रवाई में टीआई रूपक शर्मा के नेतृत्व में हमराह एएसआई अजय सिंह ठाकुर, एएसआई टंकेश्वर यादव, आरक्षक सुनील राजपूत, रामलाल पटेल, मोहनलाल कुर्रे, चंद्रकांत गुप्ता की भूमिका रही।

RO No. 13467/11