कोन्टा टीआई अजय सोनकर किए गए निलम्बित,दर्ज हुई FIR,पत्रकारों की शिकायत पर हूई जाँच

जगलपुर /कोटा:सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने दी जानकारी टीआई अजय सोनकर के खिलाफ दर्ज हुई एफ़आइआर और आगे की कार्यवाही चल रही हैं बता दे की बस्तर के चार पत्रकारों के खिलाफ आंध्रप्रदेश में पुलिसिया कार्रवाई में गहरी साजिश का अंदेशा था। आरोप है कि कोंटा टीआई अजय सोनकर साजिश में शामिल थे। उसने आंध्र पुलिस के साथ मिलकर पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखवाया और गिरफ्तार करा दिया। प्रदेशभर में पत्रकारों के विरोध के बाद प्रशासन ने तत्काल टीआई को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं पत्रकारों की रिहाई के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के 4 पत्रकार बप्पी राय, धर्मेन्द्र सिंह, मनीष सिंह और निशु त्रिवेदी कोंटा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की रिपोर्टिंग के लिए कोंटा पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा शबरी नदी से ट्रकों में रेत लोड कर तेलंगाना के हैदराबाद ले जाते वाहनों को रोक कर पूछताछ की गई और वीडियो बनाया गया। कोंटा थानेदार अजय सोनकर मौके पर पहुंचे और दो ट्रकों को थाने लाया और रात को उसे छोड़ दिया गया। अगले दिन शनिवार की सुबह कोंटा के एक लॉज में ठहरे 4 पत्रकार कोंटा सीमा पर आंध्रप्रदेश के चट्टी गए हुए थे जहां उन्हें कार में गांजा रखने के आरोप में चिंतुर की पुलिस ने हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गई। चिंतुर थाना आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामा राजू जिले में है। मामला पत्रकारों का होने के कारण गृहमंत्री तक बात पहुंची और बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने वहां के आईजी से इस संबंध में चर्चा की। दोपहर तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। आला अफसरों ने इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। सुकमा एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने कोंटा टीआई अजय सोनकर को रक्षित केंद्र सुकमा में अटैच कर दिया है। उन्होंने रविवार को आदेश जारी कर दिया है। आईजी ने बताया कि दंतेवाड़ा के पत्रकार बप्पी राय की कार में 40 किलो गांजा मिलने के मामले की जांच चिंतुर पुलिस कर रही है। वहां के थानेदार और अन्य अधिकारी कोंटा आकर पूरी पड़ताल कर रहे है।
पत्रकारों के खिलाफ साजिश करने का मामला सही पाए जाने के कारण पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए टी आई अजय सोनकर को निलंबित कर दिया साथ ही एक FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही हे।उक्ताश्य की जानकारी सुकमा एसपी ने मीडिया को दी है।

RO No. 13467/11