कोयला कर्मियों के लिए रखी जाएगी एक लाख बोनस की मांग : नाथूलाल

कोरबा। कोयला कामगारों को सितम्बर में 23 माह का बकाया एरियर मिलने की उम्मीद हैं। कहा जा रहा हैं की अक्टूबर में परफार्मेंस लिंक रिवार्ड यानी बोनस मिलेगा। इस बोनस को लेकर अभी से सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सीआईएल प्रबंधन की यूनियन के साथ बैठक के बाद ही इस पर निर्णय लिया जा सकेगा। एचएमएस से सम्बद्ध हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं जेबीसीसीआई सदस्य नाथूलाल पाण्डेय ने कहा हैं कि इस दफे एक लाख रुपए से ज्यादा की बोनस की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोयला कामगारों को एक लाख बोनस तो मिलना ही चाहिए। इसके लिए सितम्बर में बैठक संभावित है। 2022 में 76 हजार 500 रुपए बोनस के तौर पर मिले थे। 2021 में 72 हजार 500 रुपए बोनस का भुगतान किया गया था।

RO No. 13467/11