कोरबा। 16 फरवरी को होने वाले हड़ताल को देखते हुए संयुक्त मोर्चा ने व्यापक तैयारी शुरू करते हुए जनजागरण अभियान चला रखा है। जिसके तहत आज मानिकपुर में हाजिरी कार्यालय के सामने संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के मोहन सिंह प्रधान, राजू श्रीवास्तव, उज्जवल बनर्जी, भागवत सिंह, प्रमोद बनर्जी, मनोज सिंह, डी.रविंद्र, चांदराम बंजारे सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने कामगारों को जागरूक करने का काम किया है। इसी तरह हड़ताल को देखते हुए एसईसीएल कोरबा पूर्व प्रबंधन के द्वारा जेसीसी सदस्यों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा की गई। इस बैठक में गोपाल नारायण सिंह, संदीप राय, ए.विश्वास, सुरेंद्र मिश्रा, अनूप सरकार, मोहन प्रधान, अशोक सूर्यवंशी, दीपेश मिश्रा, धर्माराव शामिल हुए। इनके द्वारा हड़ताल के संबंध में प्रबंधन को जानकारी दी गई। दीपका प्रबंधन के द्वारा भी जेसीसी सदस्यों की बैठक अलग से बुलाई गई। इस बैठक में जेसीसी सदस्य गिरजा साहू, तरूण राहा, संजीव शर्मा, शिव त्रिपाठी, धरम सिंह, मनोहर साहू,सतीश सिंह व मनोज सिंह ने प्रबंधन को कई जानकारियां दी। इधर जीएम शाखा कोरबा के कोयला कामगारों के द्वारा कल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी व्यापक तैयारी की जा रही है। संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता हर टेबल पर जाकर कोयला कामगारों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। संयुक्त मोर्चा के नवीन सिंह, मनोज कटेरिया, अनुप सरकार, प्रवीण रजक, सुभाष सिंह, ए.झा, भुवनेश्वर कश्यप, एस.मूर्ति सहित अनेकों कार्यकर्ता कामगारों के पास पहुंच रहे हैं।