कोरबा के 20वें पुलिस कप्तान बने युवा आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी, दिल्ली में कर चुके हैं पत्रकारिता, आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग की जिम्मेदारी

कोरबा। प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनने के 2 माह बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बड़े रेंज व जिलों के आईजी एसपी का तबादला करते हुए 46 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। रविवार देर रात प्रदेश सरकार की ओर से जारी लिस्ट में 25 जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदल दिया हैं जिसमें कोरबा के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए। अब आईपीएस जितेंद्र शुक्ला की जगह युवा आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी कोरबा के एसपी बनाए गए हैं वे जिले के 20वें कप्तान होंगे। आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को प्रदेश के बड़े जिले में शामिल दुर्ग का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

लंबे इंतजार के बाद शासन द्वारा पुलिस विभाग में भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का जो तबादला आदेश जारी किया गया है उससे लगता है कि सरकार को डेपुटेशन पर दिल्ली गए तेजतर्रार आईपीएस अमरेश मिश्रा के वापसी का इंतजार था। उनके छत्तीसगढ़ के लिए वापसी का आदेश होते ही तबादला सूची जारी कर दी गई। आईपीएस अमरेश मिश्रा को प्रदेश की राजधानी रायपुर का आईजी बनाया गया हैं। वही रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को बस्तर भेज दिया गया हैं।

जानिए कोरबा के नए कप्तान के बारे में

मूलतः देश की राजधानी दिल्ली एक रहने वाले सिद्धार्थ तिवारी 2015 बैच के आईपीएस अफसर हैं। सिविल सर्विस से पहले सिद्धार्थ तिवारी दिल्ली में पत्रकार थे। इस दौरान उनमें देश के साथ समाज सेवा का जज्बा जगा और उन्होंने संघ लोकसेवा की परीक्षा में शामिल हुए। उन्हें वर्ष 2015 में कामयाबी मिली और छत्तीसगढ़ कैडर हासिल किया। उनकी पहली पदस्थापना दुर्ग जिले में हुई। जिसके बाद नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मुताबिक जनता सेवा के उदेश्य से वे पत्रकारिता कर रहे थे तब उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि अगर जनता की सेवा करनी है तो उन्हें यूपीएससी के माध्यम से दूसरा कोई बेहतर विकल्प नहीं मिल सकता। तब उन्होंने यूपीएससी के लिए प्रयास किया। 2015 में उन्हें सफलता मिली।

कोरबा में अबतक के पुलिस कप्तानों की सूची

राजीव श्रीवास्तव (25 मई 1998 से 23 अप्रेल 1999)

राजाबाबू सिंह (23 अप्रेल 1999 से 19 दिसंबर 2000)

एस.आर.पी. कल्लूरी (06 जनवरी 2001 से 04 जनवरी 2003)

पवन देव, आईपीएस (05 जनवरी 2003 से 16 दिसंबर 2003)

एम.एस. तोमर, आईपीएस (16 दिसंबर 2003 से 01 फरवरी 2006)

हिमांशु गुप्ता (01 फरवरी 2006 से 12 अप्रेल 2008)

रतन लाल डांगी (12 अप्रेल 2008 से 31 मई 2011)

पी सुंदरराज (17 जून 2011 से 20 फरवरी 2013)

बद्रीनारायण मीना (20 फरवरी 2013से 01 सितंबर 2013)

रतन लाल डांगी (01 सितम्बर 2013 से 03 मार्च 2014)

अमरेश कुमार मिश्रा (03 मार्च 2014 31 मई 2016)

डी. श्रवण, आईपीएस (31 मई 2016 से 11 जनवरी 2018)

मयंक श्रीवास्तव (16 जनवरी 2018 से 28 दिसंबर 2018)

जीतेन्द्र सिंह मीना (28 दिसम्बर 2018 से 24 मार्च 2020)

अभिषेक मीना (25 मार्च 2020 से 02 जुलाई 2021)

भोज राम पटेल (02 जुलाई 2021 09 जुलाई 2022)

संतोष सिंह (11 जुलाई 2022 से 1 फरवरी 2023)

उदय किरण, आईपीएस (01 फरवरी 2023 से 11अक्टूबर 2023)

जीतेन्द्र शुक्ला (14 अक्टूबर 2023 से अब तक)

सिद्धार्थ तिवारी (अब)

RO No. 13467/11