कोरबा। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, भूपेंद्र सवन्नी व सौरभ सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव द्वारा की गई है। शीघ्र ही ये पर्यवेक्षक कोरबा लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे। साथ ही पार्टी प्रत्याशी की खोज भी करेंगे।