
राजपुर। ग्राम सेवारी में रेगवा पहाड़ी कोरवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पंचायत का निर्णय नहीं मानने के कारण गांव के ही करमनाथ (22) व सोमा राम (50) ने उसकी हत्या कर दी थी। शव को खेत से लगे पगडंडी में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम सेवारी निवासी रेगवा कोरवा ( 55 ) घटना दिवस 12 फरवरी 2024 को घर से निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश मिली थी। सिर, चेहरा में चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि पर थाना प्रभारी राजेश खलखो के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच में लगी थी। घटना के पूर्व मृतक रेगवा को संदेहियों के साथ देखे जाने की जानकारी प्राप्त होने पर दोनों को थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपितों ने बताया कि गिरवी रखे जमीन में घर, बाड़ी खाली नहीं करने के कारण वे मृतक से रंजिश रखते थे। इस प्रकरण में पंचायत के फैसला को भी मृतक नहीं मान रहा था। घटना दिनांक को विवाद कर हाथ मुक्का, लात व पत्थर से सिर, सीना में गंभीर चोट पहुँचा कर घटना स्थल में हत्या करना स्वीकार किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर राजेश खलखो, उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, उप निरीक्षक विजय दुबे, एएसआइ उमेश प्रभाकर, राकेश सिंह, धोप साय पैकरा, कृष्णानंद सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रकाश तिर्की, कल्पना निकुंज, प्रधान आरक्षक अभिषेक बघेल, विष्णुकांत मिश्रा, अनिल पैकरा, आरक्षक रूपेश कुमार गुप्ता, बिजेन्द्र भगत, विजय कुमार पैकरा, शैलेन्द्र तिवारी, सुनील एक्का, लखेश्वर पैकरा, भीखराम नरेन्द्र कश्यप, प्रफुल्ला टोप्पो, आरक्षक अजय टोप्पो, सैनिक सुशील यादव का योगदान रहा।





















