
जांजगीर। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। फिलहाल नंवबर अंत तक मौसम का मिजाज यूं ही रहने वाला है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और अधिक गिरावट आने से ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।
शुक्रवार को दोपहर में तापमान बढऩे से ठंड से राहत महसूस की गई। जांजगीर शहर में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 िडग्री दर्ज किया गया। मौसम वेबसाइट की मानें तो हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण उत्तरी हवा प्रदेश में आ रही है, जिससे दिसंबर में शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिम विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर और बर्फबारी होने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम और पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में स्थित है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। वहीं, हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पडऩे के आसार हैं।
शुक्रवार को दोपहर रहा गर्म और शाम रही सर्द शुक्रवार को मौसम का दोहरा रूख देखने को मिला। दोपहर में तापमान बढऩे से जहां गर्माहट महसूस हुई, वहीं रात में अचानक से तापमान घटने से शाम छह बजे से ही ठंड का अहसास होने लगा है। अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।