
कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा नगर में वर्ष 2023 की कौमुदी पथ संचलन योजना बनाई है। आज शाम यह आयोजन नगर में होगा। शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा प्रथम पक्ष उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसमें सभी घोष वादक, स्वयंसेवक अपेक्षित हैं। उनके द्वारा शुद्ध और लयबद्ध वादन की प्रस्तुति दशहरा मैदान निहारिका सुभाष चौराहे पर की जाएगी। शाम 6.45 बजे से कार्यक्रम के अंतर्गत पथ संचलन निकाला जाएगा। वर्मा ने बताया कि इससे पहले घोषवादकों को अलग-अलग विधा में प्रशिक्षण देने के साथ पारंगित किया गया। समय-समय पर होने वाले परिवर्तन से संबंधित प्रशिक्षु अवगत हो रहे हैं।






















